20 Apr 2024, 13:02:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सेवा सप्ताह दौरान किया वृक्षारोपण और राशन वितरण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2019 7:30PM | Updated Date: Sep 18 2019 7:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमृतसर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस  के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे सेवा-सप्ताह के चलते आज अमृतसर में वृक्षारोपण तथा गरीबों को राशन वितरित किया गया। ‘हरिआवल पंजाब’ के  संयोजक अनुज भंडारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मकबूल रोड़ पर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर सेवा-सप्ताह के संयोजक डॉ. राम  चावला ने कहा कि श्री मोदी 69  वर्ष के हो गये हैं और भाजपा ने उनके आयु के वर्ष के बराबर 69 पौधे लगाये हैं।
 
भाजपा जिला सचिव डॉ राजेश राममूर्ति की  अध्यक्षता में ‘डॉ. राममूर्ति वेलफेयर सोसायटी’ ने राम बाग क्षेत्र में राशन वितरण समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर  डॉ. राम चावला और डॉ. राजेश राममूर्ति ने कहा कि ‘‘नर सेवा ही नारायण सेवा’’ है  और हम सबको मिल कर यह सेवा जरूर निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा  सौभाग्य किसी-किसी को प्राप्त होता है और हमें हर जरूरतमंद की मदद करनी  चाहिए। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु की कामना की गयी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »