20 Apr 2024, 15:11:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सीमा पर तनाव के कारण छह माह से कारवां-ए-अमन बस सेवा निलंबित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2019 1:11AM | Updated Date: Sep 17 2019 1:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। पाकिस्तान द्वारा कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने की कोशिशों की खबरों के बीच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद से श्रीनगर के बीच चलने वाली साप्ताहिक बस सेवा कारवां- ए-अमन नियंत्रण रेखा पर तनाव के कारण चार मार्च से ही निलंबित है। आधिकारिक सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया कि दोनों देशों के बीच नियंत्रण रेखा पर चार मार्च के बाद कारवां-ए-अमन बस सेवा और व्यापार भी बंद है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस व्यापार के जरिये आतंकवादियों के लिए धन एकत्र किया जाता था। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए समाप्त करने के विरोध में हड़ताल जारी रहने के कारण सोमवार को 43वें दिन भी जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। 

नियंत्रण रेखा पर तनाव और कश्मीर घाटी में मौजूदा स्थिति के कारण कारवां-ए- अमन बस और व्यापार सेवा के फिर से शुरू होने के फिलहाल कोई आसार नहीं है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से जानकारी मिलने के बाद चार मार्च को ही बस सेवा को निलंबित कर दिया गया था। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले से लगभग 100 किलोमीटर दूर उरी में नियंत्रण रेखा पर अमन सेतु पुल पर भारतीय सीमा चौकी में मरम्मत कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से बस सेवा शुरू करने की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि बस सेवा निलंबित होने के बाद दोनों ओर के लोगों को उरी सेक्टर से सीमा पार आने जाने की अनुमति दी गयी थी। उल्लेखनीय है कि भारत-पाकिस्तान विभाजन के कारण 1947 में अलग हुए परिवारों और संबंधियों को मिलाने के लिये सात अप्रैल 2005 में भारत और पाकिस्तान द्वारा अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट के बजाय ‘यात्रा परमिट’ पर यात्रा की अनुमति दी गयी थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »