29 Mar 2024, 14:12:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विधायक अनंत सिंह की दो पुराने मामलों में पेशी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2019 12:55AM | Updated Date: Sep 17 2019 12:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार में जेल में बंद मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह की पटना स्थित सांसदों-विधायकों की विशेष अदालत में आज दो पुराने मामले में पेशी हुई। विधायक सिंह को इस विशेष अदालत से जारी पेशी वारंट के आधार पर आदर्श केंद्रीय कारा, बेऊर से लाकर विशेष न्यायाधीश राजीव नयन की अदालत में दोनों मामलों में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने उपस्थिति दर्ज करते हुये उन्हें वापस जेल भेज दिया। दोनों मामलों में 30 सितंबर 2019 की अगली तिथि निश्चित की गई है। पहला मामला, पटना के कोतवाली थाने में वर्ष 2016 में दर्ज किया गया था, जो आरोप गठन के लिए लंबित है। वहीं, दूसरा मामला बेऊर थाने में वर्ष 2015 में दर्ज किया गया था, जो पुलिस कागजात देने के लिए लंबित है। दोनों मामलों में विधायक सिंह पूर्व से जमानत पर थे।

गौरतलब है कि सिंह को पटना पुलिस ने एक हत्या की साजिश में शामिल होने के एक मामले में तलाश कर रही थी। साथ ही पुलिस ने उनके पैतृक आवास पर छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित एक-47 राइफल एवं ग्रेनेड बरामद किये जाने का भी दावा किया था। इसके बाद सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था, जहां से उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लाकर बाढ़ व्यवहार न्यायालय में पेश किया था। इसके बाद उन्हें आदर्श केंद्रीय कारा, बेऊर भेज दिया गया। सिंह को पटना के इन दोनों मामलों में उपस्थिति के लिए सांसदों-विधायकों की विशेष अदालत में उपस्थिति के लिए आज की तिथि निश्चित करते हुये पेशी वारंट जारी किया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »