19 Apr 2024, 09:33:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजस्थान : भाजपा की प्रदेश कार्यशाला सोमवार को

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2019 4:15PM | Updated Date: Aug 25 2019 4:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान के जयपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में सोमवार को संगठन संरचना के लिये राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार ने बताया कि सदस्यता अभियान की अपार सफलता के पश्चात  संगठन संरचना के लिये इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश एवं राष्ट्रीय सह-चुनाव अधिकारी हंसराज गंगाराम अहीर का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
 
पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी राजेन्द्र गहलोत ने बताया कि कार्यशाला में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, सदस्यता के प्रदेश संयोजक एवं सह-संयोजक, जिला संगठन प्रभारी, भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला चुनाव अधिकारी एवं सह-अधिकारी, जिला चुनाव सहायक, सदस्यता अभियान के सम्भाग संयोजक, सम्भाग सह-संयोजक, जिला संयोजक भाग लेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »