19 Apr 2024, 06:30:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गुजरात : भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, छह घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2019 3:13PM | Updated Date: Aug 25 2019 3:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नडियाद। गुजरात में खेड़ा जिले के कपड़वंज टाउन क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गयी तथा छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कपड़वंज-मोडासा रोड पर एच एम इंडस्ट्रीज के निकट तड़के एक अज्ञात ट्रक ने कार को टक्कर मार दी और फरार हो गया। जिससे कार पलट गयी।
 
हादसे में कार सवार कपड़वंज के अंकलई गांव निवासी भलाभाई परमार की पत्नी मधुबेन (45), पर्वतभाई परमार की पत्नी पशीबेन (42) तथा उनके पुत्र राकेश (21) की मौके पर ही मौत हो गयी तथा छह अन्य लोग चोटिल हो गए। घायलों को अस्पतालों में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। सभी एक ही परिवार के लोग कार में अंकलई से बायड एक रिश्तेदार की श्मशान यात्रा में हाजिरी देने जा रहे थे। पुलिस मामला दर्ज करके फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »