28 Mar 2024, 20:16:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गंगा में उफान से समस्तीपुर के कई गांव में बाढ़ का खतरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2019 9:52PM | Updated Date: Aug 22 2019 9:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

समस्तीपुर। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण समस्तीपुर जिले के मोहनपुर और मोहिउद्दीननगर प्रखंड के छह से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिला प्रशासन ने नदी के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि के मद्देजर हाई अलर्ट कर तटबंधों की चौकसी बढ़ा दी है। तटबंधों की सुरक्षा और पेट्रोलिंग के लिए होमगार्ड के जवानों को लगाया गया है। वहीं, जिले के मोहनपुर और मोहिउद्दीननगर प्रखंडों से होकर गुजरने वाली गंगा नदी के तटवर्ती कई गांवों के निचले इलाकों मेँ पानी तेजी से फैल रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »