29 Mar 2024, 15:47:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सेवानिवृत्त शिक्षकों को ससमय मिले पेंशन : द्रौपदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 12:43AM | Updated Date: Aug 18 2019 12:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। झारखंड की राज्यपाल एवं कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने आज कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों को ससमय पेंशन मिले और इसके लिए उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग तथा विश्वविद्यालय गंभीर रहे। मुर्मू ने यहां उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों को ससमय पेंशन मिले और इसके लिए उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग तथा विश्वविद्यालय गंभीर रहें। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्रोतों से ज्ञात हुआ है कि कुछ सेवानिवृत्त शिक्षकों का पेंशन निर्धारण अभी तक नहीं हुआ है। उनका मामला वर्षों से लंबित है, ऐसे मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जाये। कुलाधिपति ने कहा कि दुमका समेत राज्य के अन्य स्थानों पर स्थापित अभियंत्रण महाविद्यालयों का छात्रहित में सत्र 2018-19 से पूर्व सम्बद्धता के लिए शीघ्र निर्णय लेकर विद्यार्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होने के अनुकूल बनायें। इस संबंध में बताया गया कि शीघ्र ही इस मामले को मंत्रिमंडल की बैठक में उपस्थापित कर निष्पादित कर लिया जायेगा। उन्होंने जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के शिक्षकों की प्रोन्नति की दिशा में की जा रही कार्रवाई की भी समीक्षा की। इसके अलावा केन्द्रीय विश्वविद्यालय, झारखण्ड को शीघ्र पर्याप्त भूमि उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »