26 Apr 2024, 04:04:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दो ग्राहकों के बैंक खाते से 29 हजार रुपये गायब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2019 7:41PM | Updated Date: Aug 17 2019 7:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जींद। हरियाणा की सफीदों पुलिस ने दो लोगों के बैंक खाते से 29 हजार रुपये गायब होने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी तथा धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि बेरीखेड़ा गांव निवासी सतबीर ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि गत 13 जुलाई को उसके खाते से 17 हजार रुपये गायब हो गए।

राशि गायब होने का पता उस समय चला जब गत दिवस बैंक पहुंचा। उधर, सिंघाना गांव निवासी इमरान ने भी पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि गत नौ अगस्त को उसके खाते से 12 हजार रुपये की राशि गायब हो गई। राशि गायब होने का उस समय पता चला जब वह बैंक में पहुंचा। दोनों उपभोक्ताओं ने दावा किया कि न तो उनका एटीएम कार्ड बदला गया और न ही उन्होंने फोन पर उनके  बैंक खातों से सम्बंधित कोई जानकारी किसी को दी। लेकिन इसके बावजूद इनके खातों से राशि गायब हो गई। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »