18 Apr 2024, 08:55:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में निशुल्क वाई फाई सेवा की शुरूआत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2019 6:07PM | Updated Date: Aug 17 2019 6:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

केवडिया। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आज यहां स्टेच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में पर्यटकों के लिए निशुल्क वाई फाई सेवा की शुरूआत की। इसके साथ ही उन्होंने निकटवर्ती खालवाणी गांव के पास पश्चिमी भारत के पहले नदी आधारित रांफ्टिंग प्वाइंट का भी औपचारिक उद्घाटन किया जिसे हालांकि आगामी एक सितंबर से आम जनता के लिए खोला जायेगा। केवडिया के निकट साधु बेट पर स्थित दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के परिसर में पयर्टकों के लिए मुफ्त वाई फाई सेवा को सरकार ने निजी इंटरनेट सेवा प्रदाता जिओ के सहयोग से शुरू किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »