29 Mar 2024, 03:04:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में अधेड़ फूफा गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2019 4:39PM | Updated Date: Aug 14 2019 4:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के हिन्दूमलकोट थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अधेड़ शख्स को एक किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज बताया कि आरोपी लालचंद बावरी सीमावर्ती गांव सुजावलपुर में एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करता है। लगभग 11 महीने पहले हनुमानगढ़ जिले के रावतसर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी उसके साले की 17 वर्षीय पुत्री उसके यहां आकर रहने लगी।

इसी दौरान इस अधेड़ ने 11 महीनों के दौरान कई बार इस नाबालिग का यौन शोषण किया। गत दिवस इस बारे में खुद पीड़ति ने अपनी बुआ को बताया, जिसके बाद घर परिवार के अन्य लोगों को उसकी इस घिनौनी करतूत के बारे में पता चला। पुलिस के अनुसार बाद में रावतसर से पीड़तिा के दादा ने आकर 12 अगस्त को लालचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। कल उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »