19 Apr 2024, 03:31:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बाढ़ राहत वितरण कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन कर्मी निलंबित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2019 1:47AM | Updated Date: Jul 22 2019 1:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दरभंगा। बिहार के बाढ़ प्रभावित दरभंगा जिले में सामुदायिक रसोईघर का नियमित संचालन नहीं करने के आरोप में आज दो प्रधानाध्यापक को निलंबित करने के साथ ही एक साधानसेवी को बर्खास्त कर दिया गया। अपर समाहर्ता विभूति रंजन चौधरी ने आज यहां बताया कि निरीक्षण में जिले के शहबाजपुर पंचायत स्थित उच्चतर मध्य विद्यालय करहटिया एवं  प्राथमिक विद्यालय महथापोखर में सामुदायिक रसोईघर नहीं पाया गया।  इसके चलते इन पंचायतों के बाढ़ पीड़ितों में रोष है।
 
रंजन की रिपोर्ट को जिलाधिकारी त्यागराजन एस. एम. ने इसे अत्यंत गंभीरता से लिया और इन विद्यालयों के  प्रधानाध्यापक एवं प्रखंड साधन सेवी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए प्रखंड साधन सेवी को पदमुक्त कर दिया है। निलंबित  होने वालो में दरभंगा सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय करहटिया के प्रधानाध्यापक निजामुद्दीन अंसारी एवं प्राथमिक विद्यालय महथापोखर के प्रधानाध्यापक हरिनंदन यादव तथा प्रखंड साधन सेवी विनोद कुमार चौधरी शामिल  हैं। जिलाधिकारी त्यागराजन ने कहा कि बाढ़ राहत वितरण कार्य में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »