29 Mar 2024, 20:04:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मौसम विभाग ने एक और दिन के लिए बढ़ायी भारी वर्षा की चेतावनी, कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बरसात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 2:14AM | Updated Date: Jul 21 2019 2:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। मौसम विभाग ने गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की चेतावनी एक और दिन के लिए बढ़ा दी है जबकि आज भी राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गयी है और देर रात तक कुछ स्थानो पर भारी वर्षा की संभावना है। सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कुल 33 में से 27 जिलों के 62 तालुका में वर्षा हुई है जिसमें सर्वाधिक 55 मिलीमीटर जामनगर जिले के जामजोधपुर में दर्ज की गयी है। मोरबी जिले के मालिया मियाणा तालुका में 35 मिमी, जूनागढ़ के विसावदर में 32, बोटाद में 27, जूनागढ़ शहर में 25 तथा महेसाणा में 21 मिमी वर्षा हुई है।
 
आज सुबह छह बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे के दौरान भी 11 जिलों के 21 तालुका में वर्षा हुई थी जिसमें सर्वाधिक 50 मिमी तापी जिले के कुकरमुडा में दर्ज की गयी थी। मौसम विभाग ने भारी वर्षा की चेतावनी एक और दिन के लिए बढ़ा दी है यानी अब परसो भी दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होगी। दक्षिण गुजरात के कुछ स्थानों पर कल भी भारी वर्षा का दौर रहेगा। वैसे आने वाले पांच दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर भी जारी रहेगा। उधर आज लंबे समय के बाद राज्य में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंचा। कुल सात स्थानों पर ऐसा देखा गया और उत्तर गुजरात में डीसा 41.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। अहमदाबाद 41 डिग्री के साथ इस मामले में दूसरे स्थान पर रहा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »