20 Apr 2024, 06:32:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लालजी ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर शोक जताया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 9:20PM | Updated Date: Jul 20 2019 9:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। टंडन ने आज यहां कहा कि दीक्षित अत्यन्त अनुभवी, ज्ञानवान और संवेदनशील राजनीतिज्ञ थीं, जिन्होंने अपनी समतामूलक एवं विकासपरक सोच एवं दृष्टि से विभिन्न पदों पर रहकर राष्ट्र की महती सेवा की। उनके शुभचिन्तक और प्रशंसक सभी राजनीतिक दलों में हैं।  उन्होंने कहा कि श्रीमती दीक्षित के निधन से राष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुई है। राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को चिरशांति तथा शोक-संतप्त पारिवारिक-जन एवं प्रशंसकों को धैर्य-धारण की क्षमता प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »