28 Mar 2024, 20:02:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कर्नाटक संकट-कांग्रेस विश्वास मत सरकार विश्वास मत हासिल करेगी : कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 5:34PM | Updated Date: Jul 20 2019 5:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडुराव ने विश्वास व्यक्त किया है कि मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार विश्वास मत हासिल करेगी और उम्मीद है कि विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव संबंधी प्रक्रिया 22 जुलाई को पूरी होगी। विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चल रही लंबी चर्चा का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि विधायकों के अधिकारों से संबंधित उच्चतम न्यायालय के अंतरिम आदेश से जुड़े मुद्दे पर जवाब से अधिक सवाल खड़े हो गये हैं अतैव इस पर चर्चा किये जाने की आवश्यकता है। जद(एस) के किसी और दिन मत विभाजन की मांग संबंधी मामला दायर किये जाने के बावजूद कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार से विश्वास प्रस्ताव पर जल्द मतदान की मांग करेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »