24 Apr 2024, 01:26:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

बागमती नदी के किनारे से विवाहिता का शव बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 12:38PM | Updated Date: Jul 17 2019 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले में चौथम थाना क्षेत्र के नवादा गांव के निकट बागमती नदी के किनारे से पुलिस ने आज एक विवाहिता का शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि ग्रामीणों ने नदी किनारे युवती का शव देखा और इसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है। सूत्रों ने बताया कि मृतका की पहचान नवादा गांव के मिथुन साह की पत्नी आरती कुमारी के रूप में कई गयी है।
 
चार साल पहले आरती की शादी मिथुन से हुई थी और ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिये उसे प्रताड़ित किया करते थे। पुलिस ने आशंका जताई है कि संभवत :आरती की हत्या कर शव को बागमती नदी के किनारे फेंक दिया गया है। हालांकि मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »