20 Apr 2024, 18:36:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिसंबर तक विधायकों के लिए 100 बंगले : मंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 12:56AM | Updated Date: Jul 17 2019 12:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने आज बताया कि इस वर्ष दिसंबर तक विधायकों के लिए 100 बंगले का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा तथा 89 अन्य बंगले अगले वर्ष मार्च तक बन जाएंगे। चौधरी ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2019-20 के लिए भवन निर्माण विभाग की बजट मांग पर हुई चर्चा का जवाब देते हुये कहा कि राजधानी पटना के वीरचंद पटेल मार्ग में इस वर्ष दिसंबर तक विधायकों के लिए 100 बंगले का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा तथा 89 अन्य बंगले मार्च 2020 तक बनकर तैयार हो जाएंगे। मंत्री ने बताया कि पटना में आर-ब्लॉक के निकट विधान परिषद सदस्यों के लिए 75 में से 55 बंगलों का निर्माण कराया जा चुका है। वहीं नयी दिल्ली में ‘बिहार सदन’ का निर्माण कार्य चल रहा है।

उन्होंने बताया कि राजगीर में विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है वहीं पटना में डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। चौधरी ने बताया कि उनके विभाग ने निर्माणाधीन भवन परियोजनाओं की ऑनलाइन निगरानी करने के लिए परियोजना निगरानी सूचना प्रणाली तैयार किया है। इस तरह संवेदकों के निबंधन के लिए ई-टेंडरिंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही पटना में ज्ञान भवन और अधिवेशन भवन की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा उपलब्ध है। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी दल के सदस्य सदन से बहिर्गमन कर गये। इसके बाद विपक्षी सदस्यों की अनुपस्थति में वित्त वर्ष 2019-20 के लिए भवन निर्माण विभाग की 951.8687 करोड़ रुपये की बजट मांग को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »