19 Apr 2024, 05:46:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नाबालिग से जमानत मिलने के बाद फिर किया बलात्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2019 7:53PM | Updated Date: Jul 16 2019 7:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजकोट। गुजरात के राजकोट शहर में पुलिस ने मानसिक रूप विकृत एक ऐसे 48 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने एक नाबालिग लड़की के अपहरण और बलात्कार के मामले में 10 साल की सजा होने के बाद जमानत मिलने पर फिर से उसका अपहरण कर दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आज बताया कि शहर के मालवीयनगर थाने के चामुंडानगर क्षेत्र में रहने वाले भगवान राठौड़ ने वर्ष 2015 में 15 साल की एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म किया था। उसी साल उसे पकड़ लिया गया था और पोक्सो अधिनियम के मामलों की सुनवाई करने वाली अदालत ने उसे दस साल कैद की सजा दी थी।
 
पिछले साल हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उसने गत जनवरी माह में एक बार फिर उस लड़की को जो अब 19 साल की बालिग युवती है, अपहृत कर लिया और उससे दुष्कर्म किया। वह उस पर कथित तौर पर यह कहते हुए शादी के लिए दबाव भी बना रहा था कि ऐसा होने से उसे पुराने मुकदमे से मुक्ति मिल जायेगी। युवती इस डर से चुप रही थी कि उसने उसके पिता और भाई की हत्या करने की धमकी भी दी थी। हाल के दिनों में जब वह उनके घर के आसपास अधिक दिखने लगा तो अब युवती ने यह बात अपने परिजनों को बतायी ओर पुलिस ने आज उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »