20 Apr 2024, 12:23:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

तनाव के बाद दस से अधिक कस्बों में इंटरनेट सेवाएं 24 घंटों के लिये बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2019 4:35PM | Updated Date: Jul 16 2019 4:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर जिले के जावरमाइंस थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को हुई घटना के बाद व्याप्त तनाव के मद्देनजर प्रशासन ने जिले के दस से अधिक कस्बों में आज सुबह आठ बजे से अगले चौबीस घंटों के लिये इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई। संभागीय आयुकत विकास भोलेरामजी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इस घटना को लेकर असामाजिक तत्वों द्वारा कानून एवं व्यवस्था बिगाड़ने की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
 
उन्होंने कहा कि इंटरनेट सेवा से कानून व्यवस्था तथा सामाजिक सद्भाव प्रतिकूल रूप से बाधित होने की आशंका उत्पन्न  होने की संभावना के मद्देनजर जिले के मावली, वल्लभनगर, डबोक, घासा, कैलाशपुरी, सराड़ा, जावरमाइंस, सलूम्बर, झल्लारा, सेमारी क्षेत्र में चौबीस घंटों के लिये इंटनेट सेवाएं बंद करने का निर्णय लिया गया है। उधर इस घटना के बाद जावरमाइंस क्षेत्र में आठ थानों का पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। पुलिस और प्रशासन के आलाअधिकारी भी मौके पर मौजूद है। 
 
पुलिस के अनुसार इस संबंध में उपद्रव फैलाने के मामले में 38 लोगों को तथा  शांति भंग के आरोप में 152 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि पीलादर निवासी रमेश पटेल गत 10 जुलाई से अपने घर से गायब था जिसका शव 12 जुलाई को जयसमंद अभ्यारण्य में बरामद हुआ था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी को बचा रही है तथा इसे लेकर सोमवार को उदयपुर सलूम्बर राजमार्ग बाधित कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने रोड़वेज की दो बसों तथा तीन पुलिस के वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। भीड़ के पथवराव से पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हुए। पुलिस फायरिंग में भी दो लोग घायल हो गये।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »