29 Mar 2024, 18:05:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार : कार पर गिरा पेड़, हार्डवेयर व्यवसाई की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2019 11:43AM | Updated Date: Jul 11 2019 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोपालगंज। बिहार में गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र में आज सुबह एक पेड़ के कार पर गिर जाने से हार्डवेयर व्यवसायी की दबकर मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि हार्डवेयर व्यवसायी रिजवान अहमद (45) अपनी लक्जरी कार से गोपालगंज आ रहे थे तभी बंगरा गांव के निकट वर्षा के कारण एक पेड़ उनकी कार पर गिर गया।
 
इस दुर्घटना में श्री अहमद की मौके पर ही दबकर मौत हो गयी। सिंह की हार्डवेयर की दुकान बड़हरिया बाजार में है। सूत्रों ने बताया कि रिजवान अहमद सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सुरहिया गांव निवासी थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को कार से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »