25 Apr 2024, 18:51:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दस्यु जगन द्वारा महिलाओं को निर्वस्त्र करने की जांच करने पहुंचे एडीजीपी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2019 12:43AM | Updated Date: Jun 16 2019 12:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धौलपुर। राजस्थान में धौलपुर जिले में दो दिन पहले कुख्यात दस्यु जगन गुर्जर द्वारा दो महिलाओं के साथ मारपीट करने और उन्हें निर्वस्त्र करके गांव में घुमाने की घटना की जांच के लिये राजस्थान के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गोविंद गुप्ता आज करणपुर गांव पहुंचे। गुप्ता ने पीड़ति महिलाओं से बातचीत करके घटना की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि दस्यु जगन ने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें निर्वस्त्र करके गांव में घुमाया। उन्हें लाठियों से पीटा गया और उनके गहने छीन लिये गये। उधर भरतपुर पुलिस परिक्षेत्र के महानिरीक्षक भूपेंद्र साहू महिलाओं को डकैत द्वारा नग्न किये जाने की घटना को गलत बताया, लेकिन पीड़ति महिलाओं ने अपने साथ हुई बदसलूकी की घटना को सत्य बताया है।

इस बारे में एडीजीपी गोविंद गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के साथ बदसुलूकी की धाराओ मे मामला दर्ज है। यह गलत है कि पुलिस सच को छिपा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस कार्रवाई तेज गति से चल रही है, पुलिस के जवान चम्बल क्षेत्र में दस्यु जगन की तलाश में जुटे हैं। उधर स्थानीय सूत्रों ने बताया कि करण सिंह का पुरा गांव में गांव में अब भी डकैत जगन का आतंक और दहशत बरकरार है। मुकाबले के लिये कुछ गांव वाले हथियार लेकर तैयार खड़े हैं। उनके साथ सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के कुछ जवान वहां तैनात कर दिए गये हैं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »