23 Apr 2024, 17:21:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस की दिल्ली में समीक्षा बैठक स्थगित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2019 12:49PM | Updated Date: May 27 2019 12:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार को लेकर दिल्ली में आज होने वाली समीक्षा बैठक स्थगित हो गई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निवास पर होने वाली इस बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट दिल्ली में ही मौजूद थे । बैठक से पहले ही कृषि मंत्री लाल चन्द कटारिया के इस्तीफे को लेकर कल काफी चर्चाएं चली। कांग्रेस कार्यकर्ता यह कयास लगा रहे हैं कि हार को लेकर किसी मंत्री या पदाधिकारी पर गाज गिर सकती है। कटारिया सहित कई मंत्री और नेता दिल्ली में डेरा डाले हुए है।

 
कांग्रेस का एक तबका यह भी मान रहा है कि पार्टी की देशव्यापी हार के कारण राज्य में किसी मंत्री या पदाधिकारी पर शायद ही कार्रवाई हो। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी हार से विचलित हैं, लिहाजा फिलहाल पार्टी में शायद ही कोई निर्णय हो पाये। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पिछला सब कुछ बुलाकर आगे पार्टी और सरकार की छवि बनाने के पक्ष में हैं। झुंझुनू और नागौर में मौजूदा विधायकों के सांसद चुने जाने से यहां भी उप चुनाव होंगे। कांग्रेस को उम्मीद है कि राज्य में भाजपा में अंदररूनी खींचतान के कारण उन दोनों सीटों पर कांग्रेस चुनाव जीत सकती है और इससे माहौल भी बदल सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »