28 Mar 2024, 17:16:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नेपाल में अलग-अलग विस्फोटों में तीन की मौत, पांच घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2019 12:05AM | Updated Date: May 27 2019 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू में रविवार शाम हुए दो विस्फोटों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य घायल हो गये। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि काठमांडू के सुकेधरा क्षेत्र में स्थित एक सैलून की दुकान में गैस सिलिंडर के फटने के कारण दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति की घट्टेकुलो में सिलिंडर फटने से मृत्यु हुई।
 
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि यह विस्फोट सिलिंडर विस्फोटक उपकरण लगाये जाने या ‘कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल’ के सदस्यों द्वारा उसे राजधानी के किसी अन्य जगह पर लगाये जाने की योजना बनाते समय हुए। ‘कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल’ ने सोमवार को राजधानी में हड़ताल का आव्हान किया है। काठमांडू पोस्ट ने पुलिस प्रवक्ता एस.एस. पी. श्याम लाल ग्यावली के हवाले से बताया, ‘‘प्राथमिक जांच में पता चला है कि घट्टेकुलो में घायल हुए एक व्यक्ति ‘कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल का सदस्य है। ’’ काठमांडू पोस्ट के अनुसार इन घटनाओं में पांच लोग घायल हुए हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »