29 Mar 2024, 12:34:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

पिता के खिलाफ अबोध पुत्री से दुष्कर्म का मामला दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2019 8:10PM | Updated Date: May 25 2019 8:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर के महिला थाने में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ तीन वर्षीय पुत्री से दुष्कर्म करने का मामला आज दर्ज कराया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उक्त महिला ने अपने पति विनोद के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए बताया कि करीब 15 दिन पहले अपनी पुत्री का चोटिल अंग देखकर उसे शंका हुई तो वह उसे चिकित्सक के पास ले गई। चिकित्सक ने गलत हरकत की पुष्टि की। उसने पुत्री से पूछा तो उसने पापा की हरकत के बारे में बताया, लेकिन सम्मान की खातिर वह महिला चुप रही।
 
कल फिर इसी तरह की स्थिति देखी तो उसने अपने पीहर वालों को बुला लिया और स्थिति से अवगत कराया। पुलिस ने बताया कि वह दोपहर में परिजन और रिश्तेदारों के साथ महिला थाने पहुंची और अपने पति विनोद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 एवं पोक्सो के तहत मामला दर्ज कराया। बालिका की चिकित्सकीय जांच करायी जा रही है। विनोद को हिरासत में ले लिया गया है। मेडीकल रिपोर्ट मिलने पर आगे जांच की जायेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »