सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के कुतुबशेर क्षेत्र में मानकमऊ स्थित चंदविहार कालोनी में शनिवार को एक मकान में रखे पटाखों में लगी आग और धमाके से दीवार गिर गई, जिसे एक महिला की मृत्यु हो गई जबकि उसकी पुत्री गंभीर रुप से झुलस गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सावित्री देवी के मकान में रखे पटाखों में आग लगने से धमाका हो गया। आग लगने से सावित्री पूरी तरह से जल गई और उसकी मौत हो गई। घटना के समय महिला खाना बना रही थी। इस घटना में सावित्री पूरी तरह से जल गई और उसकी मौके पर मृत्यु हो जबकि उसकी 26 वर्षीय पुत्री सीमा 60 फीसदी झुलस गई।
उसे गंभीर हालत में दिल्ली रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया घर पटाखों की पेकिंग होती है। अचानक मकान में रखे पटाखों में आग लगने से धमाका हो गया और दीवार भी गिर गई। सूचना के बाद थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । उन्होंने बताया कि इस मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाए जाते थे। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी। घटना के बाद उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और जानकारी ली । उन्होंने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। इस बीच मौके पर पहुंचे नवनिर्वाचित सांसद फजलुर्रहमान कुरैशी ने अधिकारियों से पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग की।