29 Mar 2024, 15:07:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नेपाल में तीन और भारतीय पर्वतारोहियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2019 6:41PM | Updated Date: May 24 2019 6:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेट पर इस सप्ताह तीन और भारतीय पर्वतारोहियों की मौत हो गयी। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार अभियान संयोजक बाबू शेरपा ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार देर रात शिखर से नीचे उतरने के बाद शिविर में चार पर्वतारोहियों की मौत हो गयी। भारतीय पर्वतारोही निहाल बागवान की इसमें मौत हो गयी, जो दो सदस्यीय अभियान का हिस्सा था। बाबू ने बताया, ‘‘वह शिखर पर भारतीय समयानुसार आठ बजे पहुंचा लेकिन वह बहुत अधिक थक गया था और शिखर से उतरने लगा। इसके बाद चार शेरपा गाइड उन्हें नीचे शिविर में वापस ले आये, जहां टेंट के भीतर उसकी मृत्यु हो गयी।

पर्यटन विभाग की अधिकारी मीरा आचार्य ने बताया तीन देशों की महिलाओं के अभियान दल का हिस्सा रही भारतीय पर्वतारोही कल्पना दास की गुरुवार को मृत्यु हो गयी थी। अंजलि कुलकर्णी जो एवरेस्ट की चोटी का फतह कर अपने पति शरद कुलकर्णी के साथ लौट रही थी , तभी उनकी मृत्यु हो गयी। इससे पिछले माह में अमेरिकी पर्वतारोही और एक भारतीय पर्वतारोही की एवरेस्ट की चोटी से नीचे उतरते समय मौत हो गयी थी। एक आयरिश पर्वतारोही चढ़ाई के दौरान लापता होने पर उसके नहीं मिलने पर उसकी मृत्यु की आशंका जतायी गयी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »