19 Apr 2024, 13:50:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार में राजग के सभी सीटों पर जीतने की भविष्यवाणी सही हुई : रामविलास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2019 6:01PM | Updated Date: May 24 2019 6:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान ने आज कहा कि वह कोई मौसम वैज्ञानिक नहीं हैं लेकिन उन्होंने पहले ही दावा किया था कि इस बार के लोकसभा चुनाव में बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगा, जो करीब-करीब सही साबित हुआ। पासवान ने यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में लोजपा के सभी नवनिर्वाचित छह सांसदों की उपस्थिति में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह जो कहते हैं वहीं होता है।
 
हालांकि उन्होंने कहा कि वह कोई मौसम वैज्ञानिक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में जब जनता दल यूनाईटेड (जदयू) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन की सरकार बनी थी तब भी उन्होंने कहा था कि यह सरकार दो वर्ष से अधिक चलने वाली नहीं और बाद में ऐसा ही हुआ। लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर वह पहले से ही कहते रहे हैं कि बिहार में राजग सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगा। सिर्फ एक सीट किशनगंज को छोड़कर राजग ने सभी 39 सीटों पर बड़े अंतर से जीत हासिल की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »