25 Apr 2024, 20:17:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस लोकसभा का चुनाव हारी है हौसला नहीं : अशोक तंवर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2019 5:51PM | Updated Date: May 24 2019 5:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिरसा। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा है कि पार्टी लोकसभा का चुनाव जरूर हारी है लेकिन हौंसला नहीं। वे अब नई ऊर्जा के साथ विधानसभा चुनावों में जनता के बीच जाएंगे और जीतेंगे। डॉ. तंवर ने आज यहां अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में कहा कि विधानसभा के चुनावों में मुद्दे अलग हैं और कांग्रेस अभी से अपनी स्थिति सुधारने का काम करेगी।

25 मई को दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कांग्रेस की हार के लिए पार्टी में गुटबाजी होने के सवाल को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आहृान किया कि जीत-हार के मसले को छोड़ कर वे विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनावों में क्षेत्रीय मुद्दे गौण हो गए और जनता ने मोदी के नाम पर वोट दिए।

उन्होंने कहा कि सरकार की बेकायदगियों के खिलाफ पार्टी का सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रहेगा। आने वाले समय में जनता के साथ रू ब रू होंगे और इसका समर्थन हासिल करेंगे। एक सवाल पर डा0 तंवर ने कहा कि प्रदेश में पार्टी प्रत्याशियों के लिए किसने जी तोड़ काम किया इसकी गांव स्तर तक की रिर्पोट मंगाई गई है।

उन्होंने यह कह कर स्वयं को संतोष दिया कि वह भले ही चुनाव हार गये लेकिन सिरसा  लोकसभा क्षेत्र में उनका मत प्रतिशत बढ़ा है। इंडियन नेशनल लोकदल(इनेलो) और जननायक जनता पार्टी(जजपा) को लेकर उन्होंने कहा कि ये दोनों क्षेत्रीय दल अपने चौटाला गांव में भी अपना वर्चस्व नहीं कायम रख पाए। उन्होंने हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता के सवाल पर कहा कि कल कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के हाईकमान से बात कर इस पर निर्णय लिया जाएगा। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »