19 Apr 2024, 03:28:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाकपा ने बेगूसराय में अपने कार्यालय पर हमले की निंदा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2019 5:03PM | Updated Date: May 24 2019 5:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने बिहार के बेगूसराय में अपने कार्यालय पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सुरक्षा की मांग की है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मंडल ने शुक्रवार को यहां  जारी बयान में कहा है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद जीत के नशे में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बम स्टिक, पत्थर और ईंटों के साथ  बेगूसराय में भाकपा के पार्टी कार्यालय पर हमला किया। इन गुंडों ने भाकपा के कई कार्यकर्ताओं को घायल भी कर दिया।
 
पार्टी का कहना है कि बेगूसराय लोकसभा सीट से भाकपा उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह  को कड़ी चुनौती दी जिस से भाजपा के कार्यकर्ता नाराज थे। पार्टी ने बिहार सरकार विशेषकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अनुरोध किया कि  राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं विशेषकर वाम दलों के कार्यकर्ताओं और उनके कार्यालयों की रक्षा की जाये। गौरतलब है कि इस चुनाव में गिरिराज सिंह ने कुमार को बुरी तरह शिकस्त दी और मतदान से पहले भाजपा और वाम समर्थकों में कई बार झडपें भी हुईं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »