19 Apr 2024, 15:55:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजस्थान : भाजपा के आहृान पर चुरु शहर के बाजार बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2019 3:31PM | Updated Date: May 21 2019 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चूरू। राजस्थान में चुरु जिला प्रमुख हरलाल सहारण की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आहृान पर आज चुरु शहर बंद रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार बंद के चलते अधिकांश बाजार बंद रहे। बंद के दौरान कहीं से कोई अप्रिय खबर नहीं मिली हैं। बंद के मद्देनजर प्रशासन एवं पुलिस ने कानून एवं सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

इससे पहले इस मामले को लेकर सोमवार को नागवाणों के नोहरे से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली गई और सरकार के खिलाफ नारेबाजी एवं प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता राजेंद्र सिंह राठौड़ एवं सांसद राहुल कस्वा तथा कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां भी दी। उल्लेखनीय है कि फर्जी टीसी से चुनाव लड़ने के मामले में रविवार को सहारण को पुलिस ने जयपुर में हिरासत में लिया था। इसका भाजपा ने विरोध किया। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »