29 Mar 2024, 16:59:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध : अमित शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2019 3:49PM | Updated Date: Apr 22 2019 3:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक पहले ऐसे प्रावधान के साथ लाया जायेगा जिसके तहत सभी हिंदू शरणार्थियों को भारत की नागरिकता दी जायेगी और अवैध विदेशियों को उनके देश भेज दिया जायेगा। शाह ने यहां संवाददाता सम्मेलन में लोकसभा चुनावों के लिए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की उम्मीदवारी का समर्थन करते कहा कि उन्हें मालेगांव विस्फोट मामले में गलत तरीके से फंसाया गया जबकि वास्तविक दोषी कानून की आंखों में धूल झोंककर बच गये।

उन्होंने कहा, ‘‘साध्वी प्रज्ञा को झूठे मामले में फंसाया गया। वास्तव में समझौता एक्सप्रेस विस्फोट मामले में सवाल उठाये जाने की जरूरत है। सवाल यह है कि समझौता विस्फोट मामले के दोषी कहां हैं? वे कौन हैं? पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पहले इन सवालों के जवाब दें।’’  भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा को 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में गलत तरीके से फंसाया गया। साध्वी प्रज्ञा को पार्टी ने मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

शरणार्थियों के लिए भारतीय नागरिकता पर उन्होंने कहा, ‘‘चिंता मत कीजिये। एक बार राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) बनने के बाद शरणार्थियों को भारत की नागरिकता दे दी जाएगी और घुसपैठियों को उनके देश भेज दिया जायेगा। पहले नागरिकता संशोधन विधेयक लाया जायेगा और सभी शरणार्थियों को नागरिकता दे दी जाएगी। उसके बाद एनआरसी बनेगा। शरणार्थियों को चिंतित होने की जरूरत नहीं है, चिंता घुसपैठियों को है। एनआरसी केवल बंगाल के लिए नहीं होगा बल्कि पूरे देश के लिए होगा।’’  

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »