24 Apr 2024, 00:34:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

झारखंड के कृषि मंत्री ने महिला जनप्रतिनिधि को मारा थप्पड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2019 12:05AM | Updated Date: Mar 27 2019 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झारखंड। जामताड़ा विवादों में रहने वाले झारखंड के कृषि मंत्री रणधीर कुमार सिंह एक बार फिर महिला जनप्रतिनिधि को थप्पड़ मारने एवं दुर्व्यवहार को लेकर चर्चा में हैं। इस बार सिंह देवघर जिले के सारठ प्रखंड की जिला परिषद सदस्य पिंकी कुमारी को थप्पड़ मारने और दुर्व्यवहार को लेकर चर्चा में है। जामताड़ा जिले के काला झरिया में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य पिंकी कुमारी भाग ले रही थी। इसी दौरान कृषि मंत्री रणधीर सिंह भी पहुंचे।
 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किसी बात को लेकर कृषि मंत्री और जिला परिषद सदस्य के बीच कहासुनी हो गई, तभी मंत्री अचानक तैश में आ गए और पिंकी कुमारी को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। महिला जनप्रतिनिधि के साथ हुए इस दुर्व्यवहार को लेकर वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए और माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और मामला को शांत कराया। पिंकी कुमारी ने बताया कि वह ग्रामीणों के बुलावे पर धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने आई हुई थी, तभी मंत्री अचानक वहां पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जोरदार थप्पड़ मारा। वहीं, मंत्री ने इस घटना से इनकार करते हुए कहा है कि पिंकी कुमारी उनके साथ अभद्र तरीके से पेश आ रही थी और उन्होंने उनके सुरक्षाकर्मियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »