29 Mar 2024, 11:26:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सीतारमण ने श्री कृष्ण मठ में किये भगवान कृष्ण के दर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2019 6:22PM | Updated Date: Mar 26 2019 6:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उडुपी। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को यहां श्रीकृष्ण मठ में भगवान कृष्ण के दर्शन किये। श्रीमती सीतारमण उडुपी-चिकमंगलूर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की उम्मीदवार शोभा करंदलजे के साथ मठ गई। उन्होंने पेजावर के महंत विश्वेश तीर्थ स्वामी जी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। रक्षा मंत्री ने इसके बाद ‘सुवर्ण त्रिभुज’ नाव के मालिक चंद्रशेखर कोटियन और मछुआरे दामोदर के घर गई तथा उनके  परिजनों से मुलाकात की।
 
उन्होंने कोटयन की पत्नी श्यामला और दामोदर की पत्नी मोहिनी से भी मुलाकात की। गौरतलब है कि कोटयन और दामोदर 13 दिसंबर को मछली पकड़ने के लिए समुद्र में उतरे थे। दो दिन बाद 15 दिसंबर की मध्यरात्रि से वे अपनी नाव के साथ लापता हो गये और उनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »