29 Mar 2024, 07:48:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अनंतनाग में कांग्रेस नेता हिलाल अहमद पर हमला, एक घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 9:44AM | Updated Date: Mar 23 2019 9:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। कश्मीर के अनंतनाग जिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अनंतनाग निगम समिति के अध्यक्ष हिलाल अहमद शाह पर शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने जानलेवा हमला किया जिसमें उनके अंगरक्षक घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अनंतनाग के टाउन हॉल में शाह पर हमले के दौरान उनके निजी अंगरक्षक घायल हो गए। अंगरक्षक अरशाद को तुरंत अस्तपताल ले जाया गया। हमले के बाद मची अफरा-तफरी की वजह से हमलावर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।
 
सूत्रों के अनुसार हमलवारों को पकडऩे के लिए तलाशी अभियान चलाया गया है। शाह पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए जम्मू-कश्मीर कांग्रेस समिति के अध्यक्ष जी ए मीर ने सरकार से आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द पकडऩे का अनुरोध किया है। एक बयान में मीर ने कहा है कि अनंतनाग में लोकसभा चुनावों से पहले यह सच्ची आवाज की दबाने की कोशिश है। इसकी जांच होनी चाहिए और हमलावर की यथाशीघ्र पहचान की जाए। उन्होंने कांग्रेस नेताओं की पुख्ता सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस ऐसे हमलों के आगे नहीं झुकेगी तथा लोगों की भलाई और विकास का उसका काम जारी रहेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »