19 Apr 2024, 16:17:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पर्वतारोही सत्यरूप गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के कगार पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2018 6:40PM | Updated Date: Dec 2 2018 6:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के पर्वतारोही सत्यरूप सिद्धांत गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के कगार पर है। जनवरी 2019 में वह सातों महाद्वीपों की सात चोटियों और सात ज्वालामुखी पर्वतों पर तिरंगा फहराने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बन जाएंगे। सबसे कम उम्र में सात पर्वत शिखरों और सात ज्वालामुखी पर्वतों पर तिरंगा फहराने की उनकी उपलब्धि को गिनीज बुक में लिखा जाएगा। गौरतलब है कि सत्यरूप अब तक 7 में से 5 ज्वालामुखी शिखरों की चढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी कर चुके हैं। दुनिया के सातों महाद्वीपों में सात चोटियों पर तिरंगा फहराकर वाले सत्यरूप पांचवें भारतीय नागरिक बने थे।
 
इस समय सातों महाद्वीपों की सात चोटियों और सात ज्वालामुखी पर्वतों को सबसे कम उम्र में फतह करने का रिकॉर्ड आॅस्ट्रेलिया के पर्वतारोही डेनियल बुल के नाम पर है। डेनियल बुल ने 36 साल 157 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। सत्यरूप जब जनवरी में अंटाकर्टिका के सबसे ऊंचे ज्वालामुखी माउंट सिडले की चढ़ाई शुरू करेंगे तो उनकी उम्र 35 साल 9 महीने होगी। बुल ने अर्जेंटीना-चिली बॉर्डर पर स्थित सबसे ऊंचे ज्वालामुखी पर्वत ओजोस डेल सालाडो पर चढ़ाई पूरी कर 27 अप्रैल 2017 को गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराया था।
 
सत्यरूप सात महाद्वीपों के सात पर्वतों की चढ़ाई पूरी कर चुके हैं। अब तक उन्होंने 7 ज्वालामुखी पर्वतों में से 5 ज्वालामुखी पर्वतों पर तिरंगा फहरा दिया है। 30 नवंबर 2018 को सत्यरूप उत्तरी अमेरिका के ऊंचे ज्वालामुखी पर्वत माउंट पीको डि ओरिजाबा पर चढ़ाई करने के लिए मैक्सिको का सफर शुरू कर चुके हैं। वह दिसंबर के पहले हफ्ते से चढ़ाई शुरू करेगे। इसमें सफल होने पर 18 जनवरी से माउंट सिडले पर चढ़ने का प्रयास शुरू करेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »