29 Mar 2024, 17:03:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

यूथ ओलंपिक में पहलवान सिमरन ने जीता रजत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2018 3:50PM | Updated Date: Oct 14 2018 3:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्यूनस। भारतीय महिला पहलवान सिमरन ने तीसरे युवा ओलंपिक खेलों में रविवार को कुश्ती के 43 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग में देश के लिये रजत पदक जीता। सिमरन को कुश्ती में महिलाओं की 43 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग के फाइनल में अमेरिका की एमिली शिल्सन ने 11-6 से पराजित किया जिससे भारतीय पहलवान को रजत से संतोष करना पड़ा।
 
सिमरन वर्ष 2017 के कैडेट वर्ल्ड चैंपियनशिप में 40 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीत चुकी हैं जबकि शिल्सन ने इसी वर्ष कैडेट विश्व चैंपियनशिप में 43 किग्रा का स्वर्ण जीता था। भारत का युवा ओलंपिक खेलों में यह पांचवां रजत पदक है जबकि उसके खाते में तीन स्वर्ण भी आए हैं। इस बीच भारत की पुरूष और महिला फाइव ए साइड हॉकी टीमों ने फाइनल में प्रवेश कर पदक पक्का कर दिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »