20 Apr 2024, 17:15:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पैरा एशियाई खेलों में सुंदर ने भाला फेंक में जीता रजत, एथलेटिक्स में 4 पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2018 5:29PM | Updated Date: Oct 11 2018 5:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। भारत के सुंदर सिंह गुर्जर ने इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे पैरा एशियाई खेलों के एथलेटिक्स मुकाबलों की पुरूष भाला फेंक एफ 46 स्पर्धा में गुरूवार को रजत पदक जीत लिया। भारत को एथलेटिक्स में इसके अलावा तीन कांस्य पदक मिले। भारत इन पैरा खेलों में एथलेटिक्स में चार स्वर्ण, 8 रजत और 10 कांस्य सहित कुल 22 पदक जीत चुका है। भारत के इन खेलों में अब तक सात स्वर्ण, 14 रजत और 20 कांस्य सहित कुल 41 पदक हो गये हैं। 
 
सुंदर ने अपने पहले प्रयास में 59.16 मीटर भाला फेंका। उन्होंने फिर 59.06, 61.06, 60.22, 61.33 और 58.68 मीटर तक भाला फेंका। उनकी 61.33 मीटर की थ्रो ने उन्हें रजत पदक दिला दिया। वह मामूली अंतर से स्वर्ण पदक से चूक गये। श्रीलंका के दिनेश हेरात ने 61.84 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। इस स्पर्धा में भारत के रिंकू ने 60.92 मीटर की थ्रो के साथ देश को कांस्य पदक दिलाया। भारत के ही देवेंद्र 59.17 मीटर के साथ चौथे स्थान पर रहे। अवनिल कुमार ने पुरूषों की 400 मीटर टी 13 स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया जबकि टेकचंद ने पुरूषों की शॉटपुट एफ 54/एफ 55 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »