20 Apr 2024, 18:52:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

यूथ ओलम्पिक : 15 साल के सौरभ चौधरी ने फिर जीता गोल्‍ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2018 11:54AM | Updated Date: Oct 11 2018 11:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 ब्यूनस आयर्स। एशियाई खेलों में महज 15 साल की उम्र में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के युवा निशानेबाज ने सौरभ चौधरी ने अपनी सफलता को यहां जारी यूथ ओलम्पिक के तीसरे संस्करण में भी जारी रखा है। सौरभ ने बुधवार को 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर सोने का तमगा हासिल किया।

भारतीय खिलाड़ी ने स्टेज-1 और स्टेज-2 एलिमिनेशन में कुल 244.2 का स्कोर किया। दक्षिण कोरिया के सुंग युनहू ने कुल 236.7 के स्कोर के साथ रजत अपने नाम किया जबकि स्विट्जरलैंड के सोलारी जेसन ने 215.6 का स्कोर कर कांस्य पदक जीता। आठ खिलाड़ियों ने फाइनल में शिरकत की थी। क्वालिफिकेशन में सौरभ ने कुल 580 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने छह सीरीज में 97, 96, 95, 100, 95, 97 अंक हासिल किए। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »