19 Apr 2024, 04:12:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एमबापे ने तीन मैचों के प्रतिबंध के खिलाफ अपील गंवाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2018 11:47AM | Updated Date: Sep 26 2018 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। फ्रांस के विश्व कप स्टार काइलियान एमबापे पेरिस सेंट जर्मेन की ओर से एक और मैच नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि सोमवार को तीन मैचों के निलंबन के खिलाफ उनकी अपील पर फैसला उनके खिलाफ गया। नाइम्स में एक सितंबर को 4-2 की जीत के दौरान 19 साल के एमबापे ने तेजी सवानियर के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया की, जिसके लिए उन पर यह प्रतिबंध लगाया गया। इस घटना में भूमिका के लिए सवानियर पर भी चार मैचों का प्रतिबंध लगाया गया। फ्रांस फुटबॉल महासंघ ने भी दोनों खिलाड़ियों की अपील के बाद इस प्रतिबंध की पुष्टि की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »