24 Apr 2024, 15:20:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

102 साल की महिला खिलाड़ी एथलेटिक्‍स में जीतना चाहती है मेडल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2018 11:36AM | Updated Date: Sep 25 2018 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की 102 साल की महिला एथलीट मन कौर ने इस महीने के शुरू में स्पेन में हुई विश्व मास्टर्स में ट्रैक एवं फील्ड में स्वर्ण पदक जीता था और कभी हार न मानने वाले जज्बे से भरी यह खिलाड़ी अब अगली प्रतियोगिता के लिए ट्रेनिंग में जुटी हैं। वह दौड़ने के अलावा भाला भी फेंकती हैं। उन्होंने कहा कि वह अब भी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक हासिल करने के लिए बेताब हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं और पदक जीतना चाहती हूं। जीतने के बाद मुझे काफी खुशी होती है। सरकार ने मुझे कुछ नहीं दिया, लेकिन यह मायने नहीं रखता क्योंकि मैं सिर्फ दौड़ना चाहती हूं, क्योंकि दौड़ने से मुझे खुशी मिलती है। 
 
मन कौर ने इस महीने के शुरू में स्पेन के मलागा में हुई विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की 200 मीटर रेस में 100 से 104 साल के उम्र ग्रुप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। उन्होंने वहां भाला फेंक स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता था। अब वह अगले साल मार्च में पोलैंड में होने वाली विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स इंडोर चैम्पियनशिप के लिए ट्रेनिंग करने में जुटी हैं जिसमें उनका लक्ष्य 60 मीटर और 200 मीटर रेस में भाग लेना है। उन्होंने 93 साल की उम्र में दौड़ना शुरू किया था और पिछले साल न्यूजीलैंड के आकलैंड में विश्व मास्टर्स खेलों में 100 मीटर स्प्रिंट में पदक जीतने के बाद वह सुर्खियों में आयीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »