28 Mar 2024, 23:03:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हांगझोउ करेगा अगले पैरा एशियाई खेलों की मेजबानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2018 5:23PM | Updated Date: Sep 16 2018 5:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। चीन का हांगझोउ शहर 2022 में अगले पैरा एशियाई खेलों की मेजबानी करेगा। यह पैरा एशियाई खेलों का चौथा संस्करण होगा। एशियाई पैरालम्पिक समिति (एपीसी) ने पुष्टि कर दी है कि हांगझोउ अगले पैरा एशियाई खेलों का मेजबान शहर होगा। इंडोनेशिया के जकार्ता में तीसरे पैरा एशियाई खेलों के शुरू होने से 19 दिन पहले यह पुष्टि हो गई है।
 
एपीसी के अध्यक्ष माजिद राशिद और अन्य अधिकारियों ने गत जुलाई में हांगझोउ का दौरा किया था और शहर के मेयर तथा अन्य अधिकारियों से मुलाकात की थी। एपीसी दल ने खेल स्थलों का भी दौरा किया था। हांगझोउ का एक आधिकारिक शिष्टमंडल जकार्ता में 2018 पैरा एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेगा और अगले खेलों के लिए ध्वज ग्रहण करेगा। हांगझोउ ने 2011 में राष्ट्रीय पैरा खेलों की मेजबानी की थी जिसे चीन के लिए मिनी पैरालम्पिक्स कहा जाता है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »