19 Apr 2024, 22:12:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

8 दिसंबर से शुरू होगी 1300 किमी की टूर डी कंलिगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2018 6:40PM | Updated Date: Sep 15 2018 6:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ओडिशा के वैश्विक जलवायु मुद्दों और प्लास्टिक मुक्त जीवन के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य के साथ 8 से 23 दिसंबर तक टूर डी कंलिगा का आयोजन किया जाएगा। टूर डी कंलिगा का सफर भुवनेश्वर से शुरू होकर कोणार्क और कोरापुट होते हुए वापस भुवनेश्वर में समाप्त होगा। इंडोनेशिया में हुए 18वें एशियाई खेलों में 100 और 200 फर्राटा दौड़ में दो रजत पदक जीतने वाली ओड़िशा की धाविका दुती चंद ने शनिवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में टूर डी कंलिगा का अनावरण किया। दुती चंद ने इस अवसर पर कहा, "टूर डी कंिलगा का यह चौथा संस्करण है और तीन बार मैं इसमें हिस्सा ले चुकी हूं। मैं एथलीट हूं लेकिन मैं साइंक्लग भी करती हूं क्योंकि यह फिटनेस और पर्यावरण दोनों के लिए जरूरी है।" उल्लेखनीय है कि दुती ने पिछले संस्करण में कोणार्क से पुरी तक 50 किलोमीटर साइंक्लग की थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »