19 Apr 2024, 03:51:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ओलंपिक पर टिकीं निशानेबाज सरनोबत की निगाहें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2018 12:06PM | Updated Date: Sep 12 2018 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली निशानेबाज राही सरनोबत की निगाहें अब 2020 तोक्यो ओलंपिक में पदक जीतकर इतिहास रचने पर लगी हैं। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज 27 वर्षीय सरनोबत तोक्यो में पोडियम पर पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जकार्ता में 25 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण जीतने वाली सरनोबत ने कहा, अब केवल ओलंपिक पदक हासिल करना ही बाकी रह गया है। इसलिए अगला लक्ष्य ओलंपिक (2020) होगा।
 
उन्होंने कहा, मैंने इससे पहले भी ओलंपिक में भाग लिया है लेकिन वह बीती बात है। अब (तोक्यो में) मुझे पोडियम पर पहुंचना चाहिए। अब तक किसी भी भारतीय महिला निशानेबाज ने ओलंपिक में पदक नहीं जीता है। सरनोबत ने कहा कि ओलंपिक में पदक जीतने के लिये उन्हें अब मानसिक और शारीरिक ट्रेनिंग पर अधिक ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा, कई चीजें हैं, जिनमें मुझे सुधार करना होगा। ओलंपिक आसान नहीं है। वहां का दबाव पूरी तरह से भिन्न होता है। आपको मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत होने की जरूरत है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »