25 Apr 2024, 16:10:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विश्व शतरंज चैंपियनशिप : कार्लसन और करूआना के बीच तय हुई शर्तें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2018 12:00PM | Updated Date: Sep 12 2018 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। लंदन  में  9 से 28 नवंबर के दौरान होने वाली फीडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप में मौजूदा विश्व नंबर 1 विश्व शतरंज चैंपियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन और अमेरिका के शीर्ष खिलाड़ी विश्व नंबर 2 फेबियानों करूआना के बीच होने वाले मुकाबले के लिए सभी नियम दोनों खिलाड़ियों की सहमति से तय कर दिए गए हैं, दोनों खिलाड़ियों नें अनुबंध की शर्तो पर हस्ताक्षर कर दिये है और इसके साथ ही विश्व चैंपियनशिप की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।
 
विश्व शतरंज चैंपियनशिप की पुरस्कार राशि तकरीबन 1.25 मिलियन यूरो मतलब करीब 10  करोड़ रुपेए होगी। प्रतियोगिता में कुल 12 क्लासिकल मुकाबले खेले जायेंगे और अगर इसमें परिणाम नहीं निकला तो इसके बाद परिणाम पहले रैपिड और फिर ब्लिट्ज मुकाबले के जरिये के तय किया जाएगा । 
 
कार्लसन में अभी भी दम तो करूआना ही सबसे करीब 
मौजूदा विश्व चैंपियन मेगनस कार्सलन भारत के विश्वनाथन आनंद को 2013 में चेन्नई में पराजित करते हुए विश्व चैंपियन बने थे उसके बाद उन्होंने आनंद को पुन: सोच्ची रूस में 2014 में पराजित कर अपना खिताब बचाए रखा। 2016 में रूस के युवा ग्रांड मास्टर सेरगी कार्याकिन को अमेरिका के न्यूयॉर्क में पराजित करते हुए उन्होने लगातार तीसरी बार विश्व विजेता का खिताब हासिल कर लिया। तब से अब तक भले ही कार्सलन के प्रदर्शन में कोई कमी न आई हो पर फेबियानों करूआना का शानदार होता प्रदर्शन उन्हे कार्सलन के लिए अब तक का सबसे खतरनाक प्रतिद्वंदी बना रहा है और बॉबी फिशर के वर्षों बाद किसी अमेरिकन खिलाड़ी विश्व शतरंज चैंपियन बनने का दावेदार है और इस बात नें प्रतियोगिता में रोमांच बढ़ा दिया है।
 
दोनों के बीच विश्व रैंकिंग में सिर्फ 12 अंक का फासला- मौजूदा विश्व चैंपियन मेगनस कार्लसन फिलहाल 2839 अंकों के साथ विश्व नंबर एक पर बने हुए हैं, पर ऐसा पहली बार है की पिछले 6 साल में कोई उनके ताज को चुनौती देता नजर आ रहा है। अमेरिका के करूआना 2827 अंकों के साथ उनके काफी करीब पहुंच गए हैं और इसी माह होने जा रहे विश्व शतरंज ओलंपियाड में करूआना नॉर्वे की टीम में कार्लसन की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर इस रेखा को पार कर सकते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »