19 Apr 2024, 21:05:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गुरु हनुमान अखाड़े ने स्वर्ण पदक जीतने वाले बजरंग पुनिया को किया सम्मानित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2018 5:37PM | Updated Date: Sep 4 2018 5:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहलवान बजरंग पुनिया को गुरु हनुमान अखाड़े की ओर से मंगलवार को यहां सम्मानित किया गया। गुरु हनुमान अखाड़े के संचालक औरÞ द्रोणाचार्य अवार्डी महासिंह राव ने गुरु हनुमान अखाड़े की ओर से बजरंग को 21 हजार रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया।
 
बजरंग यहां आईजी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स स्थित केडी जाधव कुश्ती स्टेडियम में गुरु हनुमान मेमोरियल दिल्ली रेसिंग चैंपियनशिप (अंडर-23) में कुश्ती मुकाबले देखने पहुंचे थे। महासिंह राव ने इस दौरान उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर दिल्ली कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष राजीव तोमर मौजूद थे जो इस टूर्नामेंट के आयोजन सचिव हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »