29 Mar 2024, 18:40:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मेडल ने बदली 'गोल्डन ब्वॉय' की जिंदगी, आने लगे शादी के ढ़ेरों रिश्‍ते

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2018 12:19PM | Updated Date: Aug 31 2018 12:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमृतसर। भारत के लिए गोल्ड जीतने वाले अरपिंदर सिंह उर्फ बौबी छीना अभी कुंवारे हैं। सोने के तमगे ने जहां जिंदगी बदल दी है। वहीं अब रिश्तों की भी भरमार होगी। आर्मी में रहे पिता जगबीर सिंह छीना कहते हैं कि बेटे ने मुझे जो तोहफा दिया वह बेमोल है। 
 
अपरिंद्र उर्फ बौबी छीना का बचपन कम और जालंधर में ज्यादा बीता। खेल सिटी जालंधर में बौबी का झुकाव खेलों की तरफ बढ़ा तो उम्मीदों ने ऊंची छलांग लगा दी। 10वीं के बाद जालंधर से ग्रेजुएशन करने अमृतसर लौटे तो मांहरमीत कौर ने कहा बेटा यहीं रहकर जिंदगी की ऊंची छलांग लगाओ ताकि सुबह-शाम अपने दोनों बेटों जगरूप सिंह छीना और उन्हें (बौबी छीना) को आंखों के सामने देख सकूं। 
 
मां की बात मान पिता के साथ बौबी अब खेती भी करने लगा और एक प्राइवेट गैंस कंपनी में बेहतर काम मिला तो वहां भी जिम्मेदारियां संभालने लगा। इस दौरान बौबी छलांग को गांव के खेतों में ऊंची करता रहा। नतीजतन राष्ट्रीय व कई अंतर्राष्ट्रीय सोने के तमगे जीते। 26 साल की उम्र में बौबी देश के नामचीन ऊंची छलांग लगाने वालों का रिकॉर्ड तोड़ चुका था।
 
भाई जगरूप सिंह छीना ने साथ दिया तो उम्मीदों की छलांग और लंबी हो गई। मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले अरपिंदर की यह ऊंची छलांग जहां देश को एक गोल्ड मेडल दिया है, वहीं परिवार में ऐसी खुशियां दी है कि पूरे परिवार की जिंदगी ही बदल गई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »