24 Apr 2024, 20:51:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गंगा नदी में डूबने से किशोर की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2018 5:44PM | Updated Date: Aug 30 2018 5:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में आज गंगा नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि परोरा गांव के निकट गंगा नदी घाट पर स्रान के दौरान तेज धार में बह जाने से एक युवक की डूबकर मौत हो गयी। मृतक की पहचान सनहा पूरवारी टोला निवासी विजय झा के 16 वर्षीय पुत्र अंकित झा के रूप में की गई है। सूत्रों ने बताया कि गोताखोरों की मदद से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »