19 Apr 2024, 23:58:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियाई गेम्‍स - कुराश वुमेंस में भारत की पिंकी बल्हारा ने जीता सिल्वर, मालाप्रभा को कांस्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2018 10:45AM | Updated Date: Aug 29 2018 10:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जर्काता। भारत की पिंकी बलहारा ने 18वें एशियाई खेलों की कुराश प्रतियोगिता के महिलाओं के 52 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीत लिया जबकि मालाप्रभा यलप्पा जाधव को 52 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में हारने के बाद कांस्य मिला। पारंपरिक मार्शल आर्ट के इस खेल में पिंकी बलहारा ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक मुकाबले में जगह बना ली जहां उनका सामना उज्बेकिस्तान की गुलनोर सुलेमानोवा से हुआ। कुराश उज्बेकिस्तान का पारंपरिक मार्शल आटर्स खेल है और सुलेमानोवा ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए पिंकी को 10-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। पिंकी को रजत से संतोष करना पड़ा।
 
19 साल की पिंकी ने राउंड 16 के मैच में ताइपे की चियावेन सोऊ को 5-0 से, क्वार्टरफाइनल में इंडोनेशिया की कुसुमावर्दनी सुसांती को 3-0 से और सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान की ओसुलुव अब्दुमाजीदोवा को 3-0 से हराया था लेकिन फाइनल में उनकी चुनौती टूट गई।
 
मालाप्रभा सेमीफाइनल तक पहुंची लेकिन उन्हें गुलनोर से 0-10 से हार का सामना करना पड़ा और उन्हें इस मुकाबले में कांस्य पदक मिला।  पुरुषों के 66 किग्रा वर्ग में जतिन राउंड-16 में पराजित हो गए, जबकि जैकी गहलोत राउंड 32 में हार गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »