29 Mar 2024, 18:34:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियाई गेम्‍स : क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड बना मनु भाकर फाइनल में पहुंचीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2018 12:13PM | Updated Date: Aug 23 2018 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जर्काता। गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन युवा खिलाड़ी मनु भाकर ने क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड कायम करते हुए तथा अन्य भारतीय राही सरनोबत ने अच्छे प्रदर्शन के साथ एशियाई खेलों में बुधवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर पदक उम्मीद बंधा दी।
 
महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के क्वालिफिकेशन राउंड में प्रिसीशन चरण में 16 वर्षीय मनु 297 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहीं जबकि राही ने इस चरण में 288 का स्कोर किया और वह सातवें नंबर पर रहीं। रैपिड राउंड में भी मनु ने अपनी इस लय को कायम रखा और एशियाई खेलों का क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड कायम करते हुए 593 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। 
 
मनु ने प्रिसीशन राउंड में 99, 98 और 100 के स्कोर कर कुल 297 अंक लिए, जबकि रैपिड में उनका कुल स्कोर 297 रहा। उन्होंने तीन चरणों में 100, 97,99 का स्कोर किया। राही ने सातवें स्थान पर रहकर कुल 580 के स्कोर के साथ क्वालीफाई किया। उन्होंने प्रिसीशन में 288 और रैपिड में 292 का स्कोर किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »