29 Mar 2024, 00:54:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियाई गेम्‍स : भारत के 16 साल के सौरभ ने शूटिंग में जीता सोना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2018 10:51AM | Updated Date: Aug 22 2018 10:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। 18वें एशियाई खेलों के तीसरे दिन मंगलवार को शूटिंग में सौरभ चौधरी (स्वर्ण), संजीव राजपूत (रजत) और अभिषेक वर्मा ने (कांस्य) भारत के लिए 3 पदक जीते। पहलवान दिव्या काकरन ने 68 किग्रा फ्रीस्टाइल में महज 89 सेकंड में कांस्य पदक अपने नाम किया। संजीव ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में रजत पदक जीता। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक चीन के जीचेंग हुई और कांस्य पदक जापान के ताकायुकी मात्सुमोतो ने जीता। संजीव ने 2006 दोहा एशियाड में 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता था। 
 
28 साल में जीता पदक
पालेमबंग में भारत ने सेपकटकरा के 28 साल के इतिहास में पहली बार पदक जीता। पुरुष टीम रेगु स्पर्धा में थाईलैंड से 2-0 से हार गई, लेकिन कांस्य पदक उसके खाते में आ गया। इस स्पर्धा में सेमीफाइनल हारने वाली दोनों टीमों को कांस्य पदक दिया जाता है। भारत ने अपने अभियान की शुरुआत ईरान को 2-1 से हराकर की थी। हालांकि, दूसरे मैच में वह इंडोनेशिया से 0-2 से हार गया। चूंकि ईरान अपने दोनों मैच हार गए, इसलिए भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »