26 Apr 2024, 02:59:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियाई गेम्‍स : भारत के पहलवान पवन कुमार को मिली हार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2018 5:13PM | Updated Date: Aug 19 2018 5:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। भारत के पहलवान पवन कुमार को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में कुश्ती की 86 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में करारी शिकस्त मिली। पवन को मौजूदा विश्व, ओलम्पिक और एशियाई चैम्पियन ईरान के हसन याजदानीचाराती ने 11-0 से मात दी। हसन ने रियो ओलम्पिक के अलावा 2017 विश्व चैम्पियनशिप (पेरिस) तथा 2018 एशियाई चैम्पियनशिप (बिसकेक) में अपने भारवर्ग में पहला स्थान हासिल किया था। ईरान के अनुभवी पहलवान हसन को पवन को हराने में दो मिनट से अधिक का समय नहीं लगा और उन्होंने 11 अंक हासिल करने के साथ ही सेमीफाइनल में कदम रखा।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »